लखीसराय: किऊल बस्ती से पुलिस ने देशी पिस्तौल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, बाइक चोरी मामले का आरोपी है
कवैया थाना की पुलिस द्वारा मंगलवार की अपराह्न 5:51 बजे जारी प्रेस ब्रीफ के मुताबिक किऊल बस्ती से बगैर मैगजीन का देशी पिस्तौल के साथ इसी मोहल्ला के रहने वाले मिथिलेश राम के पुत्र गोलू कुमार उर्फ राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. बाइक चोरी मामले में पुलिस को गोलू कुमार की तलाश थी. उसके विरुद्ध विभिन्न थाना में सात मामले दर्ज हैं.