घाटीगांव: बस स्टैंड रोड पर अवैध शराब बेच रहा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा
ग्वालियर जिले के मोहना में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार देर रात की गई इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 9 बजे दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देसी शराब के क्वार्टर बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।