ज़मानिया: सुहवल थाने में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह का असामयिक निधन, पुलिस लाइन में दी गई अंतिम विदाई और गार्ड ऑफ ऑनर
सुहवल थाने में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह का 35 वर्ष की अल्पायु में हृदय गति रुकने से असामयिक निधन हो गया। मूल रूप से भदोही जिले के अजयपुर थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र सिंह की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी।रविवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर वे अपने परिवार के पास पहुँचे थे, जहाँ लगभग 11 बजे अचानक उनकी हालत गंभीर हो गई।