सुरपति देवी ने रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान रविवार को 12:00 बजे दिन में तेज करते हुए सिरका कॉलोनी में दर्जनों महिला एवं पुरुष समर्थकों के साथ व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से क्रमांक संख्या 9 पर आवंटित अपने चुनाव चिन्ह बाल्टी छाप पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।