टाटीझरिया: कंदागढा निवासी ने मचान में आग लगाने का आरोप लगाया, टाटीझरिया थाने में शिकायत दर्ज
कंदागढा निवासी ने मचान में आग लगाने का आरोप लगाया, टाटीझरिया थाने में दिया आवेदन। टाटीझरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मूरकी के आदिवासी टोला कन्दागढ़ा में आपसी रंजिश के कारण मचान में आग लगा दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित प्रभु हांसदा, पिता स्व. बैजन मांझी, ने टाटीझरिया थाना को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।