अकलतरा: अकलतरा रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराया ट्रेलर वाहन, बड़ा हादसा टला, ड्राइवर ने ट्रेलर से कूदकर बचाई अपनी जान
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर वाहन अकलतरा की ओर से बलौदा तरफ जा रही थी। इस दौरान रेलवे ओवरब्रिज में अनियंत्रित होकर ट्रेलर वाहन रेलिंग से टकरा गया। इसकी वजह से ट्रेलर रेलिंग में एक तफरा झुका रहा। गनीमत रही कि घटना के वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं थे, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी।