कैसरगंज: पिपरिया महिपाल सिंह में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, जेवर और नकदी चोरी कर ले उड़े
रानीपुर थाना क्षेत्र के पिपरिया महिपाल सिंह गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर घर में घुसकर जेवरात और नकदी उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। गांव निवासी मंशाराम मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि परिवार के लोग घर में सो रहे थे। सुबह जागने पर घर का सामान बिखरा मिला। घर का बक्सा खेत में पड़ा था और उसमें र