कांके: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 13, 2025 रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को।गिरफ्तार किया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान जब प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ट्रेन पहुंची, तो आरपीएफ ने संदेह होने पर एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका।