कांके: रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने 6 नाबालिग लड़कों का रेस्क्यू किया, चाइल्ड लाइन रांची को सौंपा
Kanke, Ranchi | Jun 13, 2025 रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने छह नाबालिग लड़के का रेस्क्यू किया है। जिसके बाद आरपीएफ ने उन्हें चाइल्डलाइन रांची को सौंपा दिया। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि रांची रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या दो पर छह नाबालिग लड़कों को संदिग्ध अवस्था में पाया गया।