कांके: करमटोली चौक के पास कार चलाना सीख रहे युवक ने ऑटो को मारी टक्कर, ऑटो चालक घायल
Kanke, Ranchi | Jun 13, 2025 करमटोली चौक के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे कार चलाना सीख रहे युवक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो चालक घायल हो गया। कार ने ऑटो को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं अनियंत्रित होकर ऑटो आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। घटना के बाद काफी संख्या में लोग जमा हो गए।