उत्तर प्रदेश में एक तरफ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी
एक साथ लड़ने का सोच रही हो, लेकिन जमीनी स्तर पर सब ठीक नहीं लग रहा। एक बैठक में सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद और सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशु मलिक आपस में भिड़ गए। सहारनपुर में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति, यानी 'दिशा' (DISHA) की बैठक में इन दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई।आशु मलिक जनता की समस्याओं पर सवाल पूछना चाहते थे। इस पर इमरान मसूद नियम कायदे बताने लगे। दोनों के बीच असहमति तीखी बहस तक पहुंच गई। इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मीटिंग में सपा सांसद इकरा हसन भी स्टेज पर बैठी देखी जा सकती हैं।#short #viralvideo #instgramreels #viralpost #viral
Mawana, Meerut | Aug 19, 2026