लखीमपुर: सड़क निर्माण से बढ़ा जलभराव का खतरा, टीचर्स कॉलोनी के लोगों ने जांच की मांग उठाई
लखीमपुर खीरी के द्वारिकापुरी स्थित टीचर्स कॉलोनी के लोग सड़क निर्माण को लेकर चिंतित हैं। मोहल्लेवासियों ने रविवार सुबह करीब 9:30 बजे आरोप लगाया कि पुरानी सड़क को हटाए बिना उसके ऊपर नई सड़क बनाई जा रही है, जिससे सड़क का स्तर मकानों के फर्श और मुख्य दरवाजों से ऊंचा होता जा रहा है।