बहराइच: रुपईडीहा इलाके में मिले अज्ञात नेपाली युवक के शव की पहचान अरुण बरनवाल के रूप में हुई, शव का करवाया जा रहा पोस्टमार्टम
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपईडीहा इलाके में गुरुवार को एक अज्ञात नेपाली युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शुक्रवार को अज्ञात युवक की पहचान अरुण बरनवाल राष्ट्र नेपाल थाना कोहलपुर के रूप में हुई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुटी हुई है।