हरिहरगंज: पीएमश्री+2हाईस्कूल कोकरो के छात्रों ने भुवनेश्वर स्टेट म्यूजियम का शैक्षणिक भ्रमण किया, ऐतिहासिक धरोहरों से हुए रूबरू
हरिहरगंज प्रखंड के सुदूरवर्ती ढकचा पंचायत अंतर्गत पीएम श्री अपग्रेड +2 हाईस्कूल कोकरो के छात्र-छात्राओं ने उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित स्टेट म्यूजियम का शैक्षणिक भ्रमण किया। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने संग्रहालय में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने नई संस्कृत को समझा।