चित्तौड़गढ़। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में योग, अनुशासन व पॉजिटिव एनर्जी का माहौल रहा। सुबह से ही योग प्रेमियों, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की भीड़ जुटी। पीएम मोदी का लाइव उद्बोधन सुनने के बाद सामूहिक योगाभ्यास हुआ।