मझोली: मझौली तहसीलदार ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को समय सीमा में हल करने के लिए कर्मचारियों को किया निर्देशित
मझौली तहसीलदार दिलीप हनुवत ने सोमवार शाम लगभग 4:00 बजे कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को समय सीमा में हल करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तहसीलदार का कहना कि जिला कलेक्टर के द्वारा जो निर्देश जारी किए गए हैं उनका पूरी गंभीरता से पालन हो रहा है इसी क्रम में निर्देश जारी किए हैं।