आबू रोड: माउंट आबू के पातालेश्वर महादेव मंदिर में आबू चौरासी भील समाज का वार्षिक मेला सम्पन्न, डीजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा
माउंट आबू मे पातालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आबू चौरासी भील समाज का वार्षिक मेला इस वर्ष भी श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। मेले में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का परिचय दिया।कार्यक्रम के दौरान मुलियाणा परिवार एवं डागला परिवार द्वारा परंपरा के अनुसार ध्वजा चढ़ाई गई।