बड़वारा: गांधी स्मारक की दुर्दशा पर नहीं जागा पंचायत प्रशासन, 15 अगस्त से पहले भी क्षतिग्रस्त मूर्ति की सुध नहीं
Badwara, Katni | Aug 13, 2026 कटनी जिले के बड़वारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रोहनिया के बाजार चौक स्थित गांधी स्मारक इन दिनों बदहाली का शिकार है। यहां स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पिछले करीब 5 से 6 महीनों से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई है, लेकिन अब तक ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इसकी मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है।