हरदोई: बेलहा गांव में आम के बाग में अर्धनग्न अवस्था में फांसी पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Hardoi, Hardoi | Jul 20, 2024 टड़ियावां क्षेत्र के गांव बेलहा गांव के बाहर रामेंद्र पाल के आम के बाग में पेड़ पर एक अज्ञात युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में लटका हुआ मिला।जब खेतों की तरफ ग्रामीण निकले तो शव को लटकता देख टड़ियावां पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टड़ियावां पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।