हरदोई: बावन गौशाला में आबकारी मंत्री ने पौधरोपण किया,बीजेपी जिलाध्यक्ष, डीएम,एसपी एवं ब्लाक प्रमुख भी रहे मौजूद
Hardoi, Hardoi | Jul 20, 2024 बावन गौशाला में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पौधरोपण किया। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन,डीएम मंगला प्रसाद सिंह,एसपी नीरज कुमार जादौन एवं ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।बता दें कि 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान शुरू किया गया है जिसके तहत पूरे जिले में व्यापक रूप से पौधरोपण किया जा रहा है।