हरदोई: चांदमारी के पास पत्नी की मौत से आहत पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान,जीआरपी पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
Hardoi, Hardoi | Jul 20, 2024 शहर कोतवाली क्षेत्र के धन्नूपुरवा निवासी रिषीकांत पानीपत में एक मोबाइल शॉप पर नौकरी करते थे। एक माह पहले घर आए थे। 22 दिन पहले उनकी पत्नी पूजा की एक हादसे में मौत हो गई थी। उनकी बेटी को नाना विजय कुमार साथ ले गए थे। पत्नी की मौत के बाद से रिषीकांत परेशान थे।रिषीकांत घर से ससुराल जाने की बात कहकर निकला था।लेकिन वापस नहीं आए। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।