हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में हुई खाद्य सुरक्षा विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक
Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि नकली खाद्य सामग्री की बिक्री न होने दी जाये। नकली सामग्री को रोकने में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाये। इसके लिए प्रतिष्ठित लोगों को जागरूक किया जाये। छोटे दुकानदारों को जागरूक किया जाय।