हरदोई: जसमई गांव में घर के अंदर बैठे जहरीले सांप ने अधेड़ को काटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Jul 20, 2024 बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के जसमई गांव निवासी रामचन्द्र पुत्र सिब्बू को जहरीले सांप ने काट लिया है।परिजनों ने आनन फानन में हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जंहा इलाज के दौरान रामचन्द्र की मौत हो गई।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि घर के अंदर पहले से ही सांप बैठा हुआ था।