हरदोई: ASP नृपेन्द्र पहुंचे जिला अस्पताल, घायल कछौना के लालताखेड़ा गांव निवासी हरिश्चंद्र के परिजनों से घटना की जानकारी ली
Hardoi, Hardoi | Jul 20, 2024 ASP नृपेन्द्र पहुंचे जिला अस्पताल, हमले में घायल कछौना के लालताखेड़ा गांव निवासी हरिश्चंद्र का हाल जानते हुए परिजनों से घटना की जानकारी ली।बता दें कि आज सुबह थाना कछौना क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी संदीप थाना क्षेत्र के ग्राम लालताखेड़ा में हरिश्चंद्र के घर पर आया था और बेटी से बात कर रहा था तभी हरिश्चंद्र द्वारा विरोध किया गया तो संदीप ने हमला कर दिया था।