सिरोही: डेढ़ महीने बाद सिरोही में झमाझम बारिश, सड़कों पर पानी भरा
Sirohi, Sirohi | Sep 12, 2026 जिले में करीब डेढ़ महीने के लंबे इंतजार के बाद शनिवार शाम बारिश का दौर शुरू हुआ। शाम करीब 4:35 बजे हल्की तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश रुक-रुककर करीब 6:30 बजे तक जारी रही। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। करीब आधे घंटे की तेज बारिश के दौरान अरावली की पहाड़ियों से पानी सदर बाजार होते हुए सरजावाव गेट से जेल चौराहा की ओर सड़क पर बहने लगा। नालियों म