सदर: काशी के न्यायाधीश लाट भैरव का वार्षिक हरियाली एवं हिम श्रृंगार
Sadar, Varanasi | Aug 16, 2026 वाराणसी। कज्जाकपुरा स्थित अनादिकालेश्वर बाबा लाट भैरव का रविवार को वार्षिक हरियाली एवं हिम श्रृंगार किया गया। श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंधक समिति के तत्वावधान में हुए श्रावणी श्रृंगार में मंदिर को पान के पत्तों, फल-फूल और हरी पत्तियों से भव्य रूप दिया गया। रंगीन बर्फ की सिल्लियों से बनी शिवलिंग की आकृति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।