करतला: कोरबा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से कटेंगे टोकन
Kartala, Korba | Nov 7, 2026 कोरबा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से कटेंगे टोकन कोरबा जिले में धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खाद्य सचिव रीना कंगाले को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की जानकारी दी। जिले के सभी 73 धान उपार्जन केंद्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वहीं, अवैध धान की आवक रोकने के लिए 9 चेकपोस्ट बनाए गए हैं