कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ और एकम फाउंडेशन के सहयोग से गैर संचारी रोग (एनसीडी) विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के 114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को टाइप-1 डायबिटीज के बढ़ते प्रभाव, परामर्श तकनीक, सामुदायिक जागरूकता और नैदानिक प्रबंधन की जानकारी दी गई। प्रशिक्