बांका: केनोरिया गांव में घरेलू विवाद के बाद युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में हुई मौत
Banka, Banka | Oct 21, 2024 बांका जिले के केनोरिया गांव में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे घरेलू विवाद को लेकर एक युवक ने सल्फास खा लिया। जिसके बाद युवक को परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सौरभ कुमार ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान केनोरिया गांव निवासी नंदन प्रसाद सिंह का पुत्र विकेश कुमार सिंह के रूप में हुई।