बांका: बांका सदर पुलिस ने दो गांवों में छापेमारी कर 200 लीटर जावा और 45 लीटर महुआ शराब जब्त की
Banka, Banka | Oct 20, 2024 बांका सदर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के 2 अलग-अलग गांव डोमाखाड़ और जोजोडी गांव में छापेमारी किया। रविवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे छापेमारी अभियान में 200 लीटर फुला हुआ जावा और 45 लीटर देशी शराब जब्त किया। पुलिस ने बताई कि मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी अभियान में एसआई विकास कुमार संजय कुमार केके झा आदि पदाधिकारी थे।