बांका: कुन्नथ गांव के पास टोटो पलटने से दो जख्मी, चालक बाल-बाल बचा
Banka, Banka | Oct 20, 2024 कुन्नथ गांव के समीप टोटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसे पर सवार दो लोग जख्मी हो गए। जबकि टोटो चालक बाल बाल बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सड़क किनारे खाई में गिरे टोटो को बाहर निकाला गया। घटना रविवार शाम 5:30 बजे की है। घटना की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची टोटो निकालकर चालक भागने में सफल हो गया। बताया की बोलेरो से बचाने के चक्कर में टोटो पलटी।