बांका: डाका गांव से प्रेम प्रसंग में युवती का अपहरण, शादी के इरादे से किया गया, थाने में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Oct 20, 2024 डाका गांव में प्रेम प्रसंग में युवती का शादी के नियत से अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिजनों के द्वारा पहले तो काफी खोजबीन की गई। किंतु जब युवती का कोई सुराग पता नहीं चला तो पीड़ित परिजन रविवार की शाम करीब 5:00 बजे थाना पहुंचकर एक युवक के विरुद्ध लिखित शिकायत करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने और युवती को बरामद करने की मांग की है।