चास: बोकारो आईटीआई मोड़: प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा
Chas, Bokaro | May 14, 2026 बोकारो के आईटीआई मोड़ स्थित शिव अस्पताल में कथित लापरवाही से प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ।गुरुवार समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजा और कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद अस्पताल के सभी कमी और चिकित्सा के साथ प्रबंधन के लोग भी भाग खड़े हुए हैं।