कुलपहाड़: कुलपहाड़ में मंडलायुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में एवं डीआईजी राजेश एस की मौजूदगी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस
कुलपहाड़ में7 मंडलायुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता एवं डीआईजी राजेश एस की मौजूदगी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 89 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक शिकायतें भूमि पैमाइश से संबंधित रहीं। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।