रायडीह: रायडीह में भटकता मिला मूक-बधिर युवक, कागज पर लिखा सिर्फ ‘गुलशन’… पत्नी और तीन बच्चों का दे रहा इशारा।
Raidih, Gumla | Sep 22, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के नवागढ़ पतराटोली में एक युवक भटकते हुए मिलने के बाद अब उसके परिवार की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक रायडीह थाना के बगल स्थित विनय कुमार लाल पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को भटकते हुए पहुंचा है। युवक बोल नहीं पाता है, जिसके कारण उससे बातचीत कर उसकी पहचान जानने में काफी परेशानी हो रही है।