Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
No video available

मानवाधिकार के जिला मंत्री प्रशांत कुमार की माँ ने रविवार के दिन पूजा कर सूर्य देव को अर्द्य दिया...🙏

9k views | Dumra, Sitamarhi | May 4, 2020

MORE NEWS

#रुनीसैदपुर #ज्ञान #भारती #स्कूल के #वाइस #प्रिंसिपल ने किया बड़ी #खुलासा ..........

#SAROJRAJA #SACHTALKS #TODAYNEWS #SITAMARHI #viralreels #viralpost #vlog

#रुनीसैदपुर #ज्ञान #भारती #स्कूल के #वाइस #प्रिंसिपल ने किया बड़ी #खुलासा .......... #SAROJRAJA #SACHTALKS #TODAYNEWS #SITAMARHI #viralreels #viralpost #vlog

Dumra, Sitamarhi | Jul 18, 2026

आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना में सीतामढ़ी पूरे बिहार में प्रथम

सरकार द्वारा निर्धारित सभी गुणवत्ता मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, 

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ क्रियान्वयन का मिला पुरस्कार

आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना के अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा जारी जिला स्तरीय रैंकिंग में सीतामढ़ी जिला ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मालूम हो कि मई माह में  जिला का स्थान पांचवां था । जून की रैंकिंग में जिला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

यह रैंकिंग राज्य सरकार द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन एवं सेवा गुणवत्ता से संबंधित निर्धारित मानकों की विस्तृत समीक्षा के उपरांत जारी की गई है।

ज्ञातव्य है कि पंचायत स्तर पर संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में उत्क्रमित किया गया है, जहां आम नागरिकों को उनके घर के निकट ही गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जिले की यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO), एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है।
रैंकिंग निर्धारण के दौरान जिन प्रमुख मानकों की समीक्षा की गई, उनमें आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, सभी केंद्रों पर एएनएम एवं सीएचओ की नियमित पदस्थापना, ओपीडी संचालन, 14 प्रकार की जांचों की उपलब्धता, गैर-संचारी रोग (NCD) की स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, योग सत्रों का आयोजन, टेलीमेडिसिन सेवा, जन आरोग्य समिति की नियमित बैठकें तथा सरकार द्वारा निर्धारित अन्य सभी संचालन संबंधी मानकों का प्रभावी अनुपालन शामिल था।

सीतामढ़ी जिले ने इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, बेहतर प्रबंधन एवं आमजन को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे सतत प्रयासों को दर्शाती है।

जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि "सीतामढ़ी का राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करना जिले के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम की मेहनत, समर्पण एवं बेहतर समन्वय का परिणाम है।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना में सीतामढ़ी पूरे बिहार में प्रथम सरकार द्वारा निर्धारित सभी गुणवत्ता मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ क्रियान्वयन का मिला पुरस्कार आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना के अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा जारी जिला स्तरीय रैंकिंग में सीतामढ़ी जिला ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मालूम हो कि मई माह में जिला का स्थान पांचवां था । जून की रैंकिंग में जिला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। यह रैंकिंग राज्य सरकार द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन एवं सेवा गुणवत्ता से संबंधित निर्धारित मानकों की विस्तृत समीक्षा के उपरांत जारी की गई है। ज्ञातव्य है कि पंचायत स्तर पर संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में उत्क्रमित किया गया है, जहां आम नागरिकों को उनके घर के निकट ही गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिले की यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO), एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। रैंकिंग निर्धारण के दौरान जिन प्रमुख मानकों की समीक्षा की गई, उनमें आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, सभी केंद्रों पर एएनएम एवं सीएचओ की नियमित पदस्थापना, ओपीडी संचालन, 14 प्रकार की जांचों की उपलब्धता, गैर-संचारी रोग (NCD) की स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, योग सत्रों का आयोजन, टेलीमेडिसिन सेवा, जन आरोग्य समिति की नियमित बैठकें तथा सरकार द्वारा निर्धारित अन्य सभी संचालन संबंधी मानकों का प्रभावी अनुपालन शामिल था। सीतामढ़ी जिले ने इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, बेहतर प्रबंधन एवं आमजन को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे सतत प्रयासों को दर्शाती है। जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि "सीतामढ़ी का राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करना जिले के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम की मेहनत, समर्पण एवं बेहतर समन्वय का परिणाम है।

Sitamarhi, Bihar | Jul 17, 2026