जहानाबाद: सदर अस्पताल में इलाज कराने आए युवक की हीरो होंडा बाइक चोरी, युवक ने बताई आपबीती
जहानाबाद सदर अस्पताल परिसर से एक हीरो होंडा बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। कोर्ट एरिया निवासी निशांत कुमार ने बताया कि वह इलाज कराने के लिए अस्पताल आए थे और इमरजेंसी वार्ड के पास अपनी बाइक खड़ी की थी। इलाज के बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।