शाजापुर: शासकीय बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय में जन भागीदारी समिति की बैठक में बिंदुवार महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
BKSN कालेज में जन भागीदारी समिति की बैठक का आयोजन हुआ।जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावद मौजूद रहे।बैठक में महाविद्यालय में होने वाली गतिविधियों एवं नवीनतम कोर्स को संचालित करने के लिए विचार विमर्श किया गया साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।BKSN कॉलेज एक्सीलेंस कॉलेज की सूची में शामिल किया गया है इसे लेकर के भी चर्चा की गई।