शाजापुर: मक्सी के साप्ताहिक पशु बाजार में गोवंश को लाने पर प्रतिबंध, नगर परिषद सीएमओ ने जारी किया आदेश
नगर परिषद मक्सी के सीएमओ ने लिखित आदेश जारी कर मक्सी के साप्ताहिक पशु बाजार में गोवंश को लाने पर प्रतिबंध लगाया है। दरअसल एक दिन पहले ही शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने मक्सी क्षेत्र में गोवंश की अवैध तस्करी को लेकर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया गया था। मांग की गई थी कि गोवंश की तस्करी पर लगाम लगाई जाए। जिस पर मक्सी नगर परिषद के सीएमओ ने यह आदेश जारी किया है।