शाजापुर: डॉ. बीएस मैना को हटाया, डॉ. एमके जोशी का बनाया जिला अस्पताल शाजापुर का सिविल सर्जन
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन पद से शिशु रोग चिकित्सक डॉ. बीएस मैना को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर देवास जिला अस्पताल में पदस्थ निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. एमके जोशी को जिला अस्पताल शाजापुर का सिविल सर्जन बनाया गया है। आदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की अवर सचिव सीमा डहेरिया द्वारा जारी किया गया है।