शाजापुर: ग्राम आला उमरोद में जंगली चूहे सेही ने पुलिया पर बनी सड़क कर दी पोली, रेत से भरा वाहन गुजरते समय धंसी सड़क
ग्राम आला उमरोद में जंगली चूहे सेही ने पुलिया पर सड़क बनी सड़क को पोली कर दी। जब इस सड़क से रेत से भरा वाहन गुजरा तो सड़क धंस गई। जिससे सड़क के अंदर बिल बनाकर रह रही जंगली चूहे सेही की भी मौत हो गई। शनिवार सुबह प्राप्त जानकारी अनुसार सड़क धंसने से सड़क में बड़ा गड्डा हो गया। गनीमत रही की रेत से भरा वाहन गुजरने के दौरान बड़ा हादसा नहीं हुआ।