मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र के पाना मोड़ के पास बुधवार रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घा'यल हो गए। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान पुरवारी टोल निवासी 30 वर्षीय उमेश सदाय को चिकित्सकों ने मृ'त घोषित कर दिया, जबकि गं'भीर रूप से घा'यल कृष्ण सदाय को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार दोनों इंद्र पूजा का मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच कर रही है।
#Arer #Madhubani #MadhubaniNews #BiharNews #RoadAccident #RoadAccidentNews #Jhanjharpur #BiharNews #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Arer News ] [ Arer Accident ] [ Madhubani Road Accident ] [ Bihar News ] [ Road Accident News ] [ Arer Police ] [ Pana Mor Accident ] [ Umesh Sadai ] [ DMCH Darbhanga ] [ Madhubani Crime News ]