मंडला: मंडला पुलिस ड्रोन से असामाजिक तत्वों पर रखेगी नजर, आधुनिक तकनीक से अपराध पर कसेगी लगाम
Mandla, Mandla | Apr 30, 2026 गुरुवार को चार बजे पुलिस ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि मंडला पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और रोकथाम के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग शुरू किया है। अब असामाजिक तत्वों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। मंडला पुलिस का उद्देश्य सख्ती और तकनीक के समन्वय से असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।