फारबिसगंज: टिकुलिया से स्मैक के साथ एसएसबी ने एक नेपाली नागरिक को किया गिरफ्तार
जोगबनी नगरपरिषद के टिकुलिया बस्ती में एसएसबी सी समवाय के जवानों ने गुप्त सूचना पर सात ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान विराटनगर वार्ड संख्या 4 निवासी सुधीर कुमार खनाल के रूप में हुई है. मामले को लेकर सोमवार को शाम 4 बजे के करीब सहायक कमांडेंट आनंद सिंह भंडारी के अनुसार यह गिरफ्तारी टिकुलिया खजूरबाड़ी पथ पर की गई.