फारबिसगंज: ढोलबज़्ज़ा पेट्रोल पंप के समीप पशु को बचाने के प्रयास में बाइक सवार असंतुलित होकर गिरा, इलाज जारी
फारबिसगंज अररिया मार्ग में एनएच 27 के ढोलबज़्ज़ा पेट्रोल पंप के समीप रविवार को शाम 4 बजे के करीब पशु को बचाने के क्रम में एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन- फानन में अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज ले गए. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है.