फारबिसगंज: गंजभाग बेलाही में अचानक एक घर में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हुआ
फारबिसगंज के अड़राहा पंचायत अंतर्गत गंजभाग बेलाही में अचानक एक घर मे आग लग जाने से, घर के अंदर रखे कपड़ा,जेवर जेवरात,अनाज व नगद राशि भी जल गये.आग बुझाने के दौरान गृहस्वामी नरेश बहरदार भी झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गये जिसे उनके परिवार के लोगो ने ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. घायल गृहस्वामी का ईलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है.