निवाई: निवाई उपखंड क्षेत्र के गांव बिचपड़ी में फसल बीमा योजना के तहत फसल कटाई प्रशिक्षण संपन्न
Niwai, Tonk | Feb 28, 2026 ब्लॉक के गिरदावर सर्कल ललवाड़ी अंतर्गत पटवार मंडल बिचपड़ी के ग्राम बीच पड़ी में प्रधानमंत्री फसल की बीमा योजना के तहत जौ की फसल का कटाई प्रयोग निश्चित दिशा निर्देशों के अनुसार शनिवार को सुबह 10-30 बजे संपन्न कराया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक कृषि टोंक डा रामनिवास चौधरी, फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि नरपत सिंह अधिकृत प्रयोग करता श्रीमती पंकज अग्रवाल,मौजूद रहे।