Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

मुरादाबाद: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने मिडटाउन क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया !

2.9k views | Moradabad, Moradabad | Apr 19, 2026
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट द्वारा जिला अस्पताल मुरादाबाद के माध्यम से एक ब्लड डोनेशन कैंप मिडटाउन क्लब मुरादाबाद में लगाया गया जिसके मुख्य अतिथि: श्री कुमार रणविजय सिंह जी (एस पी सिटी) मुरादाबाद अतिथि श्री सलिल सक्सेना जी वरिष्ठ समाजसेवी ,एडवोकेट श्री कपिल गुप्ता जी दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद महासचिव रहे ।इस अवसर पर प्रदीप सक्सेना एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और बुके देकर स्वागत किया ।इस अवसर पर एसपी सिटी श्री कुमार रणविजय सिंह जी ने ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना जी की तारीफ करते हुए कहा आपके द्वारा पूर्व में भी ब्लड कैंप का आयोजन किया गया था जिसमें मेरे द्वारा रक्त दान करने बाले रक्तवीरों का सम्मान करने का अवसर मुझे मिला था आज मैं ये शुभ अवसर मुझे मिला है रक्तदान से बड़ा कोई और पुण्य कार्य नहीं हो सकता आपका प्रयास सराहनीय है ।वरिष्ठ समाजसेवी श्री सलिल सक्सेना जी ने ट्रस्ट के द्वारा बड़ी संख्या में रक्तदान करने वाले व्यक्तियों की सराहना करते हुए कहा कि आज जिन लोगों ने रक्तदान किया है ये सभी मानवता के लिए एक मिसाल है।इस अवसर पर प्रदीप सक्सेना एडवोकेट ने बताया कि जिला अस्पताल की सीएमओ डॉ संगीता जी का फोन आया था कि अस्पताल में ब्लड की कमी है आप अपने ट्रस्ट से एक कैम्प लगाकर थैलीसीमिया से पीड़ित मरीजों की मदद कर सकते हैं उनकी बात का समर्थन करते हुए आज हमारे क्रैम्प में 25 यूनिट रक्तदान किया गया ।यह ब्लड जो ग़रीब बच्चे थैलीसीमिया से पीड़ित होते हैं उनको निशुल्क दिया जाता है। कार्यक्रम के उपरांत सभी रक्तवीरों को अतिथियों द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।