नौहट्टा के उल्ली गांव में गैस रिसाव से भीषण हादसा, बच्ची की मौत; चार लोग गंभीर
रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्ली गांव में मंगलवार की देर शाम रसोई गैस रिसाव से घर में आग लग गई। हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि लक्ष्मी प्रसाद (32), उनकी दो बहुएं और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। लक्ष्मी प्रसाद की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना के बाद इलाज में देरी के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
पूरी खबर पढ़ें और अपडेट के लिए जुड़े रहें।
#अपना_रोहतास #रोहतास #नौहट्टा #उल्ली_गांव #गैस_रिसाव #आग_लगने_की_घटना #बिहार_न्यूज #रोहतास_न्यूज #BreakingNews #BiharNews