गंगासागर में दिखा पानी का बवंडर: कपिल मुनि आश्रम के पास आसमान छूता नजर आया 'वाटर स्पाउट', श्रद्धालुओं में फैली दहशत
पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र गंगासागर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कपिल मुनि आश्रम के पास स्नान घाट नंबर 2 के निकट पानी का एक विशाल बवंडर यानी 'वाटर स्पाउट' दिखाई दिया। पानी के इस बवंडर को देखकर वहां मौजूद तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और भारी दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह दुर्लभ और डरावनी घटना करीब 30 मिनट तक लगातार जारी रही। आसमान और पानी के बीच बवंडर का रूप ले चुके इस नजारे को देख लोग सहम गए। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस प्राकृतिक घटना से किसी भी प्रकार के बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।
Hardoi, Hardoi | Oct 15, 2026